फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया में 'चाय वाली' बनी चंडीगढ़ की कुड़ी, सभी मुरीद चाय के

Sun, 05 Jun 2016 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया में चाय वाली के नाम से लोकप्रिय उममा विरदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पेशे से वकील चंडीगढ़ में जन्मी लड़की आस्ट्रेलिया में जाकर चाय वाली बन गई और सभी उसकी चाय के मुरीद है। इनका नाम है उपमा विरदी। ये भारतीय मूल की हैं। इनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। आस्ट्रेलिया में इन्होंने चाय का बिजनेस शुरू किया है। वहां इन्होंने चाय वाली नाम से एक रेस्टोरेंट खोला है, जिसमें आने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया में हुए 'टी फेस्टिवल' में उपमा को विशेष तौर पर बुलाया गया था। यहां उन्होंने मीडिया के जरिए कहा कि मैं आस्ट्रेलिया के लोगों को बताना चाहती हूं कि भारतीय 'चाय का स्वाद दुनिया के बाकी देशों की चास से अलग है, क्योंकि हम भारतीय चाय को और स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें इलायची, लौंग तथा कई तरह की बूटियों का प्रयोग करते हैं।

उपमा ने बताया कि चंडीगढ़ में उसके दादा जी देसी दवाएं बेचते थे। उसने कहा कि मैंने अपने दादा जी से ही शिक्षा ली कि हमें चाय में कौन से मसालों की कितनी मात्रा डालनी चाहिए। इसके साथ यह भी जाना कि गर्मियों और सर्दियों में चाय के लिए अलग-अलग मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें