ब्लड डोनेशन कैंप में ख्ाून दान करते युवक
- फोटो : amar ujala
थैलासीमिक चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 12 जून रविवार को जीएमसीएच 32 के ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
कैंप सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक लगेगा। कैंप में मुख्य अतिथि जीएमसीएच 32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रोफेसर अतुल सचदेवा होंगे। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र कालरा ने बताया कि यह एसोसिएशन का 154वां कैंप होगा। कैंप में एकत्र ब्लड थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों को दिया जाएगा।
थैलासीमिया बच्चों के शरीर में ब्लड नहीं बनता है, इसलिए उन्हें हर तीसरे हफ्ते ब्लड की जरूरत पड़ती है। उन्हें यदि समय पर ब्लड नहीं मिलता है तो उनकी दिक्कतें बढ़नी शुरू हो जाती हैं। संस्था के प्रधान एसपी आजमानी, वाइस प्रेसिडेंट अरजन सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी गिन्नी बाथ व आरके मल्होत्रा और कैशियर श्याम सुंदर ने बताया कि संस्था एक साल में 30 से 35 रक्तदान कैंप आयोजित करती है। उनकी संस्था थैलेसीमिक अवेयरनेस कैंप भी आयोजित करती है, ताकि लोगों को इस बीमारी के बारे में पता रहे।
शहरवासियों से रक्तदान की अपील
राजेंद्र कालरा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे रविवार को रक्तदान कैंप में आएं और बच्चों की मदद के लिए रक्तदान करें। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन कुल 448 बच्चों की देखभाल करती है। उनके लिए रक्त और दवाइंया मुहैया करवाती है। एक बच्चे पर हर महीने तीन से पांच हजार रुपये की दवाइयों का खर्च आता है। उन्होंने लोगों से यह भी गुजारिश की है कि वे थैलेसीमिक बच्चों की मदद के लिए दवाइयां खरीदने में मदद दें। बच्चों को एडाप्ट भी कर सकते हैं। संस्था पिछले 20 सालों से रक्तदान कैंप आयोजित करती आ रही है।