मनीमाजरा। शिवालिक एन्क्लेव एनएसी से पंचकूला जाने वाले पुराने रास्ते पर बनी पुलिया को कुछ स्थानीय लोगों ने गेट पर वेल्डिंग कर बंद कर दिया। लोहे की रोड लगाकर रास्ता रोकने की सूचना पर मनीमाजरा और पंचकूला के लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया। इसके बाद गेट खुलवाकर रास्ता दोबारा आवाजाही के लिए खोल दिया गया। जानकारी के अनुसार, शिवालिक एन्क्लेव के निर्माण के समय से यह पुलिया मौजूद है। पहले यहां से चार पहिया वाहन भी गुजरते थे, लेकिन बाद में रास्ता छोटा कर दिया गया और केवल दोपहिया वाहनों की आवाजाही रह गई। लोगों ने सवाल उठाया कि पहले से इस्तेमाल हो रहे रास्ते को पूरी तरह बंद करने का अधिकार किसे है।
विज्ञापन
विरोध बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह टीम के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की। फिलहाल रास्ता खुलने से मनीमाजरा और पंचकूला के लोगों को राहत मिली है।