फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ के रास्ते में सिलेंडर फटा, 4 मरे

Tue, 22 Jul 2014 03:16 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा से फिर बड़ी खबर आ रही है। बालटाल में पथराव और आगजनी की घटना की मामला अभी शांत नहीं हुआ कि आज सुबह बुढलाडा के श्री शिव शक्ति भंडारा कमेटी के लंगर में सिलेंटर फट गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


हादसे में घायल यात्री को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सुबह सवा चार बजे की बताई जा रही है।्र

मरने वालों में सभी सेवा दल के सेवादार बताए जा रहे हैं। इनमें से दो मानसा जिले की बुडलाढा मंडी के और दो सेवादार जिला बठिंडा के मोड़ मंडी के रहने वाले हैं। उनकी पहचान गांव बुडलाढा जिला मानसा निवासी तरसेम का बेटा संदीप,  बलदेव का बेटा गुरदीप और मोड़ मंडी जिला बठिंडा निवासी नाजर सिंह का बेटा बाबू सिंह और यादविंदर सिंह के तौर पर हुई है।

बालटाल में फिर मातम का माहौल

हादसे की सूचना शिव पार्वती सेवादल चंडीगढ़ के प्रधान रजिंदर सिंह और गौरी शंकर सेवादल चंडीगढ़ के उपप्रधान अरुण कुमार शर्मा ने वहां से फोन पर दी।

रजिंदर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के सभी भंडारा कमेटियों में मातम का माहौल है। गौरतलब है कि बालटाल से दुमेल तक करीब 40 भंडारा कमेटियां भक्तों के लिए भंडारे का अयोजन करती हैं।

50 लोग सो रहे थे पंडाल में

बालटाल स्थित श्री शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाड़ा भंडारे में मंगलवार तड़के चार बजे जब हादसा हुआ, उस समय वहां लगभग पचास लोग सो रहे थे। गैस सिलेंडर फटते ही भंडारे में फैली आग से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे।

बताया जा रहा है कि सुबह श्रद्धालुओं के लिए चाय बनाने के लिए जैसे ही चूल्हा जलाया गया कि सिलेंडर को आग लग गई। मरने वाले सभी हलवाई हैं।

ऐसा हुआ दर्दनाक हादसा

भंडारे वाले नीरज कुमार का कहना है कि सुबह चार बजे एक सेवादार श्रद्धालुओं के लिए चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाने लगा। एक सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी, जैसे ही चूल्हा जलाने का प्रयास किया आग भंडारे में फैल गई।

आग को देख भंडारे में ठहरे लोग बाहर की तरफ भागने लगे कि जबरदस्त सिलेंडर के धमाके से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि मरने वालों के हाथ-पैर नहीं थे। ये धमाके में उड़ गए।
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को मिलेंगे एक-एक लाख

ठाकुर ने बताया कि मरने वालों के परिजनों को श्राइन बोर्ड की तरफ से एक-एक लाख रुपये  देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा जो दो लोग जख्मी हैं उनका इलाज भी बोर्ड अपनी तरफ से करवाएगा।

इसका अलावा मरने वालों के शव उनके परिजनों तक पहुंचाने का सारा खर्च भी बोर्ड उठाएगा। भंडारे का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई भी श्राइन बोर्ड ही करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें