फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्री विज को दिखाए काले झंडे, एक गिरफ्तार, रात को आमने-सामने आए पुलिस और किसान

Thu, 12 Aug 2021 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला

सार

  • अमन चौधरी मछौंडा को छुड़ाने पहुंचे नवदीप व जलबेहड़ा को भी हिरासत में लेने पर मामले ने पकड़ा तूल, नेशनल हाईवे सर्विस लेन पर बैठे किसान
  • डीएसपी रामकुमार ने संभाला मोर्चा, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ शास्त्री कट चौक, रात 12 बजकर 20 मिनट पर दी चेतावनी 15 मिनट में छोड़ें वरना करेंगे हरियाणा पंजाब को जाम 
विज्ञापन
विज का विरोध... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रपुरी कॉलोनी में अपने कार्यकर्ता और कार्यालय सहायक अजय के घर से वापस आ रहे गृह मंत्री अनिल विज को युवा किसानों ने काले झंडे दिखाकर रोष व्यक्त किया। इसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और युवा किसान अमन मछौंडा को गिरफ्तार कर लिया। किसानों को जैसे ही पुलिस की इस कार्रवाई का पता चला तो भारी संख्या में एकजुट होकर किसान पुलिस के पीछे-पीछे शास्त्री कट पर पहुंच गए। इनमें नवदीप जलबेहड़ा भी शामिल रहे। 

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर उसे भी हिरासत में ले लिया। इससे मामले ने तूल पकड़ लिया और करीब 100 किसान एकजुट होकर अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शास्री कट के पास सर्विस लेन पर बैठ गए। किसानों ने रात 12 बजकर 20 मिनट पर चेतावनी दी कि 15 मिनट में यदि दोनों को नहीं छोड़ा तो हरियाणा-पंजाब में जाम लगा देंगे। इस दौरान डीएसपी रामकुमार मौके पर पहुंच चुके थे और पूरा एरिया पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका था। 

जानकारी के अनुसार गृह मंत्री अनिल विज बुधवार को चंद्रपुरी कॉलोनी में अजय से उसके घर मिलने गए थे। अजय कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। उनका हाल पूछने के बाद जब वह वहां से रात करीब साढ़े 8 बजे वापस लौट रहे थे तो चंद्रपुरी कॉलोनी में छोटी दीवार के पास पहले से खड़े किसानों ने काले झंडे दिखाकर रोष व्यक्त किया। इस दौरान पुलिस ने भी किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान नहीं माने। जब तक गृह मंत्री अनिल विज वहां से नहीं निकले उनका विरोध जारी रहा। 
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद रात करीब साढ़े 10 बजे भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद विज का विरोध करने वाले किसानों की धरपकड़ के लिए रात भर अभियान चलाया गया। रात करीब सवा 11 बजे अमन मछौंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रात साढ़े 12 बजे तक किसान जयसिंह जलबेहड़ा, किसान अमरजीत सिंह मोहड़ी, इनेलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह, बलकार सिंह, सतिंद्र सिंह सहित भारी संख्या में किसान मौके पर जमे थे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें