फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: काली गाड़ी, काला शीशा... छात्र सियासत में दिख रहा अलग ही रौब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। काली गाड़ी, काला शीशा और पीछे छात्र नेता का पोस्टर... पंजाब यूनिवर्सिटी समेत शहर के कॉलेजों में इन दिनों चुनाव प्रचार का अंदाज बदला हुआ नजर आ रहा है। छात्रसंघ चुनाव में पोस्टर, नारेबाजी और जनसंपर्क के साथ अब काली गाड़ियों के काफिले भी शक्ति प्रदर्शन का हिस्सा बन गए हैं। एक लाइन में पांच से दस गाड़ियां चलती दिखाई दे रही हैं। इनमें थार के अलावा फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो प्रमुख हैं।
विज्ञापन

पीयू के साथ एसडी कॉलेज, डीएवी कॉलेज और पीजीजीसी-11 के आसपास भी ऐसी गाड़ियों की आवाजाही बढ़ गई है। सोमवार को कई बार एक साथ कई गाड़ियां कैंपस और कॉलेजों के आसपास पहुंचीं। इनमें बड़ी संख्या में समर्थक सवार थे। छात्र नेता इन काफिलों के जरिए प्रचार के साथ अपना प्रभाव और रुतबा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

दोस्तों-रिश्तेदारों की गाड़ियां जुटाकर प्रचार

सूत्रों के अनुसार, प्रचार में इस्तेमाल हो रही कई गाड़ियां छात्र नेताओं या उनके समर्थकों की निजी नहीं हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों की गाड़ियां जुटाकर काफिले तैयार किए जा रहे हैं। एक गाड़ी में कई समर्थकों को बैठाकर कैंपस और आसपास के इलाकों में प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


अब प्रचार सिर्फ कैंपस तक सीमित नहीं है। दूरदराज के इलाकों और कॉलेजों में रहने वाले छात्रों तक पहुंच बनाने के लिए भी समर्थकों के काफिले पहुंच रहे हैं। हालांकि, असली सवाल यह है कि चमचमाती गाड़ियां और काले शीशों का यह रौब वोटरों को कितना प्रभावित करेगा और छात्र फीस, हॉस्टल, रोजगार, शिक्षा व कैंपस सुविधाओं जैसे मुद्दों पर कितना ध्यान देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें