फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को काले झंडे दिखाएगी भाकियू

Sun, 05 Oct 2014 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौंद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन 6 अक्तूबर को हिसार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काले झंडे दिखाकर विरोध जताएगी। यूनियन ने कहा कि धान की फसल का निर्यात बंद किए जाने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेंद्र उर्फ बिल्लू ने बताया कि शनिवार को नारनौंद में यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर मंथन किया गया।

किसान यूनियन ने धान का निर्यात बंद किए जाने से किसानों को हुए भारी आर्थिक नुकसान पर भाजपा सरकार का विरोध जताया। कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से किसानों को नुकसान सहना पड़ रहा है।
विज्ञापन


भाजपा ने केंद्र में  सरकार बनने पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का वादा किया था, अब तक इस पर काम शुरू नहीं किया गया।

इन सभी मुददों को लेकर भाकियू हिसार सब्जी मंडी में एरिया में होने वाली रैली में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काले झंडे दिखाएंगी। इस मौके पर प्रदीप मिर्चपुर, रणधीर मिलकपुर, कृष्ण, भाकियू युवा के पूर्व प्रधान संदीप, सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें