फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के जिला डॉ. भीमराव अंबेडकर का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान जिला अध्यक्ष रेखा सूद की अध्यक्षता में मोरनी स्थित मोरनी नेचर कैंप, जिला पंचकूला में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में जिला टीम, एग्जीक्यूटिव मेंबर, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित जिला अंबेडकर के निवासियों तथा प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता कर संगठनात्मक एकजुटता, वैचारिक प्रतिबद्धता एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प का परिचय दिया।
प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति और अधिक सक्रिय एवं समर्पित बनाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गान के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। इसके बाद भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने उद्घाटन उद्बोधन में कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना वाला वैचारिक संगठन है।
विज्ञापन

इस अवसर पर 13 वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर विचार रखे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कार्यकर्ता विकास, संगठनात्मक संभाल एवं दायित्व बोध पर संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन की नींव है। समापन सत्र में उन्होंने कार्यकर्ता निर्माण और संगठन की मजबूती पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें