फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भाजपा का मेयर उम्मीदवार दिल्ली से तय होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़। नगर निगम मेयर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार का फैसला दिल्ली दरबार से होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व की बैठक के बाद लिया जाएगा। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष के साथ एक अहम बैठक प्रस्तावित है, जिसमें चंडीगढ़ से जुड़े वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता इन दिनों राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के सिलसिले में दिल्ली में मौजूद हैं। इसी दौरान पार्टी के चंडीगढ़ प्रभारी अतुल गर्ग और अन्य प्रमुख नेताओं की बीएल संतोष से अलग बैठक होगी। माना जा रहा है कि इसी बैठक में मेयर उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी और दिल्ली से पर्ची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 22 जनवरी को मेयर चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जाने हैं। ऐसे में पार्टी के पास निर्णय के लिए सीमित समय है। मेयर पद को लेकर सौरभ जोशी, महेश इंदर सिंह सिद्धू, कंवर राणा और पूर्व मेयर अनूप गुप्ता के नामों पर सबसे अधिक चर्चा है। पार्टी नेतृत्व ऐसे चेहरे की तलाश में है जिसकी छवि बेदाग हो और जो संगठन व पार्षदों के बीच सर्वमान्य हो। सूत्रों के अनुसार उम्मीदवार चयन में दिसंबर 2026 में होने वाले नगर निकाय चुनावों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। भाजपा चाहती है कि मेयर चुनाव में जीत का असर आगे होने वाले चुनाव में भी संगठन के पक्ष में जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें