भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवबीर सिंह राजन ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला से परामर्श के बाद मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। विजय सांपला के भतीजे अमित सांपला को महासचिव नियुक्त किया गया है। शिव बीर सिंह राजन ने युवा कार्यकर्ताओं से कहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में काफी कम समय बचा है और कार्यकर्ताओं को तत्काल अपने-अपने क्षेत्रों में डटना होगा।
विज्ञापन
राजन ने बताया कि पठानकोट के दीपांशू घई व बख्शीश सिंह, फिरोजपुर की अमनदीप कौर, लुधियाना से हर्ष शर्मा, होशियारपुर के दीपक शारदा, अमृतसर के अविनाश शैला को मोर्चे का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। खन्ना के अनुज छाहड़िया, जालंधर के अमित सांपला, संगरूर के रणदीप दयोल को मोर्चा का महासचिव नियुक्त किया गया है।
मुक्तसर के सुरेश शर्मा, अमृतसर के अरुण पुंज, बटाला के विनय महाजन, जालंधर के रॉक्सी उप्पल, अमृतसर के विक्रम ऐरी, अबोहर के शिवराज को सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
लुधियाना के सुमित टंडन कोषाध्यक्ष और खन्ना के रमरीश विज को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मोहाली के संभव नैयर को कार्यालय सचिव, पटियाला (ग्रामीण) के विकास शर्मा को सह-सचिव, पटियाला के पैरी गोयल को स्पोर्ट्स इंचार्ज व जालंधर के मोनू पुरी को को-इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
साथ ही पठानकोट के सुमित राघव को सोशल मीडिया इंचार्ज, बरनाला के दीपक मित्तल को सोशल मीडिया का को-इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इस तरह रोपड़ के हरमन प्रिंस को आईटी सैल इंचार्ज, पटियाला (शहरी) के राहुल कध को आईटी सेल का को-इंचार्ज, कपूरथला के अमरीक सिंह टिब्बी को प्रेस सचिव, जालंधर (उत्तर) की चरणजीत कौर को सह सचिव, फाजिल्का के सुरिंद्र जैरथ को प्रोग्राम इंचार्ज व फिरोजपुर के सर्बजीत शर्मा को को-इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में राजिंद्र उप्पल, गौरव सेठ, शमशेर अटवाल, मनीष भारद्वाज, विकास गाबा, गौरव, भरत जेठी, विकास रहेजा, राविंद्र पठानिया, प्रवीण कुमार, ऋषभ शर्मा, लवली शर्मा, राजीव कालड़ा, अश्विनी बबूटा, जसप्रीत सिंह जस्सा, पाहुल आनंद, गौतम अरोड़ा, विशाल रैना, महावीर शर्मा, गुरसेवक, कुलदीप मित्तल, अमनप्रीत भाटिया, कंतेज सिंगला, संजू महाजन, हरिंद्र गोरा, साहिल शर्मा, अनूप भट्टी, निशान सिंह, जतिन वोहरा, मनी बट्टा, रमन धनोता, अंकुश अरोड़ा, जगदीप सोहल, जसपाल जस्सी, जिंदर सैनी, संजय ठाकुर, भूपेश भसीन और सुधीर कालड़ा को शामिल किया गया है।