फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भाजपाइयों ने वाजपेयी को दे दी श्रद्धांजलि

Mon, 22 Dec 2014 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार को भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपाइयों ने वाजपेयी का गुणगान भी किया, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि सभी दंग रह गए। एक भाजपा पार्षद ने अटलजी को श्रद्धांजलि दे दी तो दूसरे ने उन्हें ‘गुजरे जमाने’ में शामिल कर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा चंडीगढ़ की ओर से लॉ भवन सेक्टर-37 में ‘अतुल्य अटल’ नाम से आयोजित किया गया था। मंच संचालन करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी अच्छे कवि थे। इस पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी ने उन्हें टोका।

भट्टी ने कहा कि अटलजी अच्छे कवि थे नहीं, अभी भी हैं। यह बात संभली ही थी कि कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद करते हुए भाजपा पार्षद अरुण सूद के मुंह से अटलजी के लिए श्रद्धांजलि शब्द निकल गया। हालांकि बाद में सूद कहते नजर आए कि मैंने श्रद्धांजलि शब्द का प्रयोग नहीं किया।
विज्ञापन


वाजपेयी को भारत रत्न देने की मांग
इस मौके पर युवा मोर्चा ने मांग की कि वाजपेयीजी को भारत रत्न दिया जाए। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो.प्रेम कुमार धूमल और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालजी टंडन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रो. धूमल ने कहा कि अटलजी आदर्शवादी व सभी लोगों के चहेते व्यक्ति रहे हैं।

कांग्रेसी नेता व पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी उनसे काफी प्रभावित थे। उन्होंने कहा कि वास्तव में संघ भी मानता रहा है कि भाजपा की छवि स्थापित करने में अटलजी का योगदान रहा है। युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित राणा ने कहा कि अटलजी ने सभी लोगों के दिल में जगह बनाई है।

इस मौके पर रघुबीरलाल अरोड़ा, चंद्रशेखर, प्रेम कौशिक, हीरा नेगी, राजिंद्र कौर रत्तू, अमनदीप, हरजीत, कृपानंद ठाकुर, राजेश, नरेश, अभय, दिनेश झा, महकवीर संधू और नवजीवन धालीवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें