फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी कार्यकर्ता ने लगाया इनेलो प्रत्याशी संधू के पुत्र पर मारपीट का आरोप

Wed, 15 Oct 2014 12:25 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी जसविंद्र सिंह संधू के पुत्र पर भाजपा कार्यकर्ता ने मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट में जख्मी लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में दाखिल कराया है।
विज्ञापन


हालांकि मारपीट के संदर्भ में पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन उसमें किसी भी आरोपी का नाम नहीं है। जबकि श्किायतकर्ता ने शिकायत में जसविंद्र सिंह संधू के पुत्र का नाम लिखवाया है।

एलएनजेपी में उपचाराधीन रामकृष्ण दुआ ने बताया कि नंद कॉलोनी पिहोवा में किसी काम से गए थे और देर रात जब वे वहां से निकले तो कुछ लोग वहां आए तथा उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


रामकृष्ण के अनुसार मारपीट करने वालों में जसविंद्र सिंह संधू का पुत्र भी शामिल था। भाजपा नेता ने बताया कि जब वह देर रात नंद कॉलोनी पिहोवा से सड़क पर आया, तो गाड़ी में कुछ लोग सवार होकर वहां पहुंचे।

इन्होंने गाड़ी रोकते ही उस पर हमला कर दिया। हमलावर मारपीट करने के बाद मौके से फरार हो गए। घायलावस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

पिहोवा थाना प्रभारी के अनुसार इस बाबत मदनलाल दुआ की शिकायत आई है। शिकायत में बताया गया है कि मारपीट कर जख्मी करने के वालों में जसविंद्र सिंह संधू का पुत्र भी शामिल हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जब थाना प्रभारी से जसविंद्र सिंह संधू के पुत्र का नाम पूछा तो उन्होंने बताया कि शिकायत में सिर्फ जसविंद्र सिंह संधू का पुत्र लिखवाया गया है, उसका नाम नहीं है। इसलिए अभी नाम के बारे में वे कुछ नहीं कह सकते।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें