हरियाणा में नरेंद्र मोदी के नाम की आंधी ने दिग्गजों को पछाड़ दिया। सभी मुंह के बल चित्त पड़े। मतगणना की शुरूआत से ही बीजेपी ने बढ़त बनाए रखी। इसी बढ़त के साथ हरियाणा की दस लोकसभा सीटों में 8 बीजेपी की झोली में जा रही हैं।
अगर मतगणना का रुझान देखा जाए तो हर सीट पर बीजेपी को कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी है, लेकिन मोदी की लहर के आगे कांग्रेस कहीं न टिक सकी।
अंबाला में बीजेपी के रतन लाल कटारिया जीत दर्ज करने की ओर हैं, वहीं कुरुक्षेत्र से कांग्रेस के नवीन जिंदल न केवल हार रहे हैं, बल्कि तीसरे नंबर पर ही टिक गए हैं।
रोहतक में दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस को एकमात्र सीट दिला रहे हैं, वहीं श्रुति चौधरी को बीजेपी के धर्मबीर सिंह ने कड़ी टक्कर दे दी। आम आदमी पार्टी तो हरियाणा में खाता ही नहीं खोल पाई।