फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कर्मचारियों की संगरूर रैली को भाजपा का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीए के मामले में पंजाब सरकार पर अदालत को गुमराह करने का आरोप
विज्ञापन

अश्वनी शर्मा बोले- कर्मचारियों का हक दे सरकार
भाजपा ने 10 अक्तूबर को प्रस्तावित कर्मचारी रैली का समर्थन किया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने 10 अक्तूबर को पंजाब के सरकारी कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में संगरूर में प्रस्तावित रैली को समर्थन दिया है। पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक अश्वनी शर्मा ने महंगाई भत्ते (डीए) के मामले में पंजाब सरकार पर अदालत को गुमराह करने और लाखों कर्मचारियों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों को उनका हक देने के बजाय मामले को अदालतों में उलझा रही है।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार अदालत को गुमराह करने की कोशिश करती रही है, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्मचारी संघर्ष का समर्थन करती है और कर्मचारियों की मांगों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें