फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा जमीन मुद्दे पर भाजपा में मतभेद, 12 को मेयर की हाउस बुलाने पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मनीमाजरा जमीन मामले में मेयर की ओर से 12 दिसंबर को बुलाई गई बैठक अब राजनीतिक तनाव का कारण बन गई है। दरसअल, 12 दिसंबर की बैठक से पहले मंगलवार को हुई भाजपा पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों के बीच हुई प्री हाउस मीटिंग में माहौल काफी गर्म रहा। सूत्रों के अनुसार कई पार्षदों ने मेयर के इस निर्णय पर एतराज जताते हुए कहा कि जल्दबाजी पार्टी की छवि पर असर डाल सकती है।
विज्ञापन


एक पार्षद ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अधिकतर सदस्यों की राय थी कि 12 दिसंबर को हाउस बुलाने का फैसला समय से पहले लिया गया है। उनका कहना था कि यह मुद्दा संवेदनशील है और इसे बिना पर्याप्त चर्चा के आगे बढ़ाना उचित नहीं। मीटिंग में यह भी सामने आया कि मेयर हरप्रीत कौर बबला और उनके पति देवेंद्र बबला जो पार्टी में उपाध्यक्ष हैं, कई मुद्दों पर अलग-थलग पड़ गए। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष भी नाराज नजर आए।

एक पार्षद ने कहा कि मनीमाजरा को लेकर बनाई गई समिति में शामिल भाजपा के कई सदस्यों ने इस मुद्दे से दूरी बनानी शुरू कर दी है। उनका मानना है कि समिति की रिपोर्ट आने से पहले हाउस बुलाना राजनीतिक तौर पर सही कदम नहीं है। बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष ने पार्षदों ने अलग से राय ली। इसमें ज्यादातर पार्षदों की राय थी कि बैठक बुलाना ठीक नहीं। यहां तक कि कई लोगों ने इस मामले में कार्यशैली को लेकर तीखी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन



अध्यक्ष ने कुछ भी बोलने से इन्कार किया



इस पूरे मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा से बात की गई तो उन्होंने इसे पार्टी का अंदरूनी मामला बताते हुए किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बैठक बुलाने और उसमें क्या चर्चा होगी, यह पार्टी का अपना फैसला है और वह इस पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं बोलेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें