फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी से मिले भाजपाई सीनेटर, रजिस्ट्रार कार्यालय में धरना देने वालों पर रिपोर्ट की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय में धरना देने वाले सिंडिकेट व सीनेट के सदस्यों पर कार्रवाई करवाने के लिए वीरवार को भाजपाई सीनेटर वीसी प्रो. राजकुुमार से मिले। उन्होंने कहा कि अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस मसले पर रिपोर्ट दर्ज कराएं। साथ ही पाबंदी होने के बाद भी प्रेसवार्ता करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। वीसी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वहीं कांग्रेसी सीनेटरों ने वीसी से कहा है कि सिंडिकेट की बैठक बुलाएं, अन्यथा वे हाईकोर्ट जाएंगे। भाजपाई सीनेटर डॉ. सुभाष शर्मा के नेतृत्व में अन्य सीनेटर वीसी कैंप कार्यालय पर शाम को पहुंचे। सीनेटरों में वरिंदर गिल, डॉ. अजय रंगा, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. नीरू मलिक, डॉ. जगदीश मेहता आदि शामिल रहे। डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि रजिस्ट्रार कार्यालय के अंदर सोफे पर बैठकर उम्मीदवार प्रदर्शन नहीं कर सकते। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करवाएं।
चुनाव को लेकर वह फैसला हो- जो सबके हित में हो
शर्मा ने कहा कि कोरोना का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सीनेट के चुनाव नहीं हो सकते। वहीं एक ग्रुप चुनाव करवाने का दबाव बना रहा है। ऐसे में निर्णय वह लिया जाए जो सभी के हित में हो। चुनाव के चक्कर में किसी की जान खतरे में न डाली जाए।
विज्ञापन

अधिकारियों की मनमानी नहीं चलने देती सीनेट
प्रो. नवदीप गोयल, प्रो. केशव मल्होत्रा, प्रो. रजत संधीर ने एक प्रेस नोट जारी करके कहा कि पीयू की ओर से सीनेट चुनाव को लेकर जो निर्णय लिए जा रहे हैं, वे सीनेट सुधार की ओर कदम हैं। सीनेट की पीयू को जरूरत हमेशा से रही है। इसी सीनेट ने अधिकारियों को अपनी मनमानी करने से रोका है। कुछ लोग शक्तियों को केंद्रीय बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें