चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्रायल द्वारा जारी किये गए कोविड-19 नियमों के आदेशों की अवेहलना कर धार्मिक कार्यक्रम करने पर चंडीगढ़ युवा दल द्वारा गृह मंत्रायल को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
युवा दल की तरफ से लिखे पत्र में दल के प्रधान विनायक बंगिआ व संयोजक सुनील यादव ने कहा है कि भाजपा कार्यालय में प्रशासन के आदेशों के खिलाफ जाकर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खुलकर उल्लंघन देखने को मिली। यह सब मेयर और अनेक निर्वाचित और नॉमिनेटेड पार्षद की मौजूदगी में हुआ। अब वहां मौजूद एक पार्षद कोरोना पॉजीटिव आया हैै, इससे वहां मौजूद सभी लोगों के लिए खतरा बन गया है। इन सबकी जानकारी प्रशासन के अधिकारियों को थी, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने इस संबंध में उचित कार्रवाई की मांग की है।