फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी मेयर से मिले भाजपा के प्रतिनिधि

Sat, 11 Jan 2014 03:10 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं को लेकर मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद अली के नेतृत्व में नवनियुक्त सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी व डिप्टी मेयर देवेश मौदगिल से मिला।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक समाज के अधिकतर लोगों के वोटर कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य सरकारी दस्तावेज या तो बनते नहीं हैं और या गलत नाम व पते के साथ बना दिए गए हैं।

इस कारण लोगों को अपने सरकारी व अन्य काम करवाने में दिक्कतें होती हैं। सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर ने उनकी समस्याओं को सुना और इनके समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा उपाध्यक्ष नौशाद, अयूब, महासचिव मोहम्मद अमजद खान, यूनूस, कुर्बान और मोहम्मद फारूक शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें