फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Elections: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मैदान में उतारी PM मोदी-CM योगी समेत बड़ी फौज

Fri, 13 Sep 2024 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के अलावा कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : X/BJP4India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के अलावा कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा ने किसी के साथ नहीं किया गठबंधन, दबाव में भी नहीं

भाजपा ने 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने किसी भी दल के साथ कोई समझौता नहीं किया है। यहां तक पार्टी दबाव में भी नहीं आई। रामबिलास शर्मा ने नामांकन भर कर भाजपा पर दबाव बनाने की कोशिश की थी, मगर पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। वहीं, कृष्णपाल गुर्जर भी अपने बेटे को टिकट दिलाने के लिए काफी कोशिश कर रहे थे, मगर पार्टी ने उनके बेटे को भी टिकट नहीं दिया।

नामांकन खत्म, अब प्रचार पर जोर
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन एक हजार 88 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इस बार कुल 17,378 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। 2019 के चुनाव में 1169 उम्मीदवार मैदान में थे। हालांकि नामांकन पत्रों की समीक्षा और नामांकन वापस लेने के बाद इस बार भी संख्या कम होगी। 16 सितंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राजनीतिक दलों को जोर चुनाव प्रचार पर रहेगा।

भाजपा और आम आदमी पार्टी ने इस बार किसी दल से गठबंधन किए बिना सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, कांग्रेस ने 89 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और भिवानी विधानसभा सीट पर माकपा के उम्मीदवार का समर्थन किया है। जजपा-एएसपी गठबंधन ने 85 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें जजपा के 69 और एएसपी के 16 प्रत्याशी हैं। पार्टी ने 35 युवा उम्मीदवारों को मौका दिया है। वहीं, इनेलो-बसपा ने 89 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए। इनेलो 51 और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस बार चुनावी मैदान में चार खिलाड़ी भी मैदान में हैं। इनमें विनेश फोगाट, दीपक हुड्डा, कविता दलाल और आरती राव शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें