फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar Bypoll: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे ये दिग्गज नेता

Fri, 21 Apr 2023 09:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इंदर इकबाल सिंह अटवाल को भाजपा ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है। इंदर इकबाल सिंह चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे हैं। बेटे के नामांकन दाखिल करने के अगले दिन ही चरणजीत सिंह अटवाल ने शिरोमणि अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जालंधर उपचुनाव में पार्टी का प्रचार करने वाले 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है। 10 मई को जालंधर लोकसभा सीट पर मतदान होना है। वहीं 13 मई को परिणाम आएंगे। कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के निधन से यह सीट खाली हुई है। 

विज्ञापन


बता दें कि इंदर इकबाल सिंह अटवाल को भाजपा ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है। इंदर इकबाल सिंह चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे हैं। बेटे के नामांकन दाखिल करने के अगले दिन ही चरणजीत सिंह अटवाल ने शिरोमणि अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 86 वर्षीय चरणजीत सिंह अटवाल 2004-09 तक लोकसभा के डिप्टी स्पीकर और दो बार पंजाब विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं। शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने जालंधर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल को समर्थन देने का एलान किया है।

40 स्टार प्रचारकों की सूची

  • अश्वनी कुमार
  • विजय रूपाणी
  • कैप्टन अमरिंदर सिंह
  • सैदान सिंह
  • गजेंद्र सिंह शेखावत
  • हरदीप सिंह पुरी
  • स्मृति ईरानी
  • अनुराग ठाकुर
  • सोम प्रकाश
  • अर्जुन राम मेघवाल
  • जतिंदर सिंह 
  • तरुण चुघ
  • महेंदर सिंह
  • नरिंद्र सिंह रैना
  • सुनील जाखड़
  • मंत्री श्रीनिवासुलु
  • हंस राज हंस
  • अनिल जैन
  • अविनाश राय खन्ना
  • हरजीत सिंह ग्रेवाल
  • मनजिंदर सिंह सिरसा
  • राणा गुरमीत सिंह सोढी
  • मनोज तिवारी
  • श्वेत मलिक
  • बलबीर सिंह सिद्धू
  • केवल ढिल्लों
  • जंगी लाल महाजन
  • आरपी सिंह
  • मनप्रीत सिंह बादल
  • राजकुमार वेरका
  • फतेहजंग सिंह बाजवा
  • तीक्ष्ण सूद
  • एसएस विर्क
  • बली भगत
  • जीवन गुप्ता
  • बिक्रमजीत सिंह चीमा
  • राजेश बग्गा
  • मोना जयसवाल
  • अविनाश चंदर
  • अमरपाल सिंह बोनी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें