फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह की रैली पर 'संग्राम', सीएम के बयान पर भड़के इनेलो-कांग्रेस का पलटवार

Tue, 13 Feb 2018 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत/रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
Abhay Chautala, CM Manohar lal & Ashok Tanwar - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि किसी राजनीतिक दल की रैली में बाधा पहुंचाना न केवल ओछी हरकत है, बल्कि लोकतंत्र की मर्यादा का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि किसी अन्य राजनीतिक दल की रैली को सहन नहीं कर पाने वाले ही बाधा पहुंचाने जैसी हरकत कर सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि जींद में 15 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली होने वाली है। इनेलो और कांग्रेस के नेताओं ने रैली में शामिल होने आ रहे अमित शाह को काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी है। सीएम इसी पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। 

उधर, सीएम मनोहर लाल के ओछी हरकत वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दोनों नेताओं का कहना है कि सीएम को सोचना चाहिए कि ऐसी नौबत आई ही क्यों? 
विज्ञापन


इनेलो नेता अभय चौटाला का कहना है कि सीएम को अभी तो काले झंडे दिखाना ओछी हरकत लग रही है, सात मार्च के बाद सड़कों पर निकला मुश्किल कर देंगे। इनेलो कोई ओछी हरकत नहीं कर रहा है। भाजपा ने एसवाईएल मु्द्दे, बलात्कार के मामले में अपनी जिम्मेदारी पुरानी सरकार पर मढ़ने की ओछी हरकत की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा ओछी हरकत करता है। जनता से माफी मांगने के बजाय मुख्यमंत्री दूसरों पर ओछी हरकत का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसी ही हरकतें करके भाजपा सत्ता में आई : तंवर

अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर का कहना है कि ऐसी ही ओछी हरकतें करके भाजपा सत्ता में आई है। मुख्यमंत्री स्वयं चिंतन करें कि काले झंडे दिखाने की नौबत क्यों आई? आज हरियाणा में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

गोवा का मंत्री यह कह रहा है कि महिलाओं की इज्जत करिये, इसे हरियाणा मत बनाइए। इसके लिए जिम्मेदार कौन है? प्रदेश तीन बार जल चुका है। सीएम अपने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर भ्रष्टाचार को बढ़वा दे रहे हैं।

अभी तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को काले झंडे दिखा रहे हैं, अगर प्रधानमंत्री आते तो उन्हें भी दिखाते। तंवर ने पूर्व सीएम हुड्डा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आज जो लोग तटस्थ हैं और काले झंडे नहीं दिखा रहे हैं, समय उनका भी इतिहास लिखेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें