फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 को पंजाब आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

Sun, 04 Jan 2015 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 22 जनवरी को पंजाब आ रहे हैं। वे यहां अमृतसर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


बता दे कि भारतीय जनता पार्टी 22 जनवरी से पंजाब में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू करेगी। इसी दिन अमित शाह अमृतसर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

अगले दिन 23 जनवरी को आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में जागरूकता यात्रा शुरू की जाएगी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा ने बताया कि भाजपा और भाजयुमो के इस संयुक्त प्रयास के तहत राज्य में जागरूकता यात्राएं निकाली जाएंगी।  राष्ट्रीय नेता हर रोज इनमें शामिल होंगे।
विज्ञापन


इस दौरान पार्टी नेता पूरे राज्य का भ्रमण कर लोगों को नशे के खतरों के प्रति आगाह करेंगे। ये जागरूकता यात्राएं दो फरवरी को गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर होशियारपुर जिले में समाप्त होंगी। जिले की तहसील गढ़शंकर के कुरालगढ़ साहिब स्थित गुरु रविदास जी के तपस्थल पर इनके समापन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


अगला चरण मार्च-अप्रैल में
जागरूकता यात्रा का अगला चरण मार्च और अप्रैल में आयोजित किया जाएगा। यात्रा के दौरान सूबे के हर जिले, नगर व गांव में लोगों से संपर्क कर उन्हें नशों के खिलाफ लामबंद किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें