फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न में राम रहीम अदालत में पेश

Sun, 04 Jan 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम पर साध्वियों के यौन उत्पीड़न का आरोप, डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई।
विज्ञापन


डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश हुए जबकि एक पीड़िता के ससुर की गवाही का सीबीआई ने क्रॉस एक्जामिनेशन किया। अदालत ने डेरा प्रमुख से 24 गवाहों की गवाहियों का कारण पूछा। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 17 जनवरी की तारीख तय की है।

इस मामले में शनिवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में एक पीड़िता के ससुर टेकचंद सेठी की गवाही हुई, जबकि हत्या के मामले में दो अन्य आरोपी भी कोर्ट में पेश किए गए। कोर्ट में टेक चंद सेठी ने अपने बयान दर्ज करवाए, जिसे क्रॉस एक्जामिन किया गया।
विज्ञापन


यौन उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर 24 गवाहों की सूची पंचकूला की सीबीआई कोर्ट को सौंपी गई। सीबीआई के वकील एचपीएस वर्मा ने कहा कि इस मामले में गवाहों की स्क्रूटनी के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि टेकचंद के विरोधाभासी बयान सामने आए हैं। इस मामले में बचाव पक्ष ने दस्तावेज से संबंधित अर्जी का जवाब भी कोर्ट में दाखिल किया है।

गौरतलब है कि इस मामले में 98 में से अब तक 29 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके थे। शेष गवाहों के नाम काट दिए गए थे। डेरा पक्ष ने हाईकोर्ट में इस फैसले को चुनौती दी थी। इसके बाद अदालत ने डेरा सिरसा को राहत देते हुए 24 गवाहों की सूची सीबीआई को सौंपी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें