फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रशासक के सामने भाजपा की तारीफें, विपक्ष ने रखी शहर की जमीनी सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़। नगर निगम सदन की बैठक में पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की मौजूदगी के दौरान भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के एक-एक पार्षद को बोलने का अवसर मिला। भाजपा की ओर से मनोज सोनकर ने सरकार और प्रशासन की उपलब्धियां गिनाईं, जबकि आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा और कांग्रेस के सचिन गालव ने शहर के जमीनी हालात और आम लोगों की समस्याएं सामने रखीं।
विज्ञापन

विपक्षी पार्षदों ने गरीबों के अधिकार, आवास, जल आपूर्ति और गांवों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस पार्षद सचिन गालव ने लाल डोरा, हाउसिंग बोर्ड नोटिस, मनीमाजरा जल परियोजना और मेयर का कार्यकाल बढ़ाने की मांग रखी। पार्षदों की बातों के बाद राज्यपाल ने उठाए गए मुद्दों पर प्रशासनिक स्थिति स्पष्ट की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें