बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के लिए काफी काम किया। नड्डा ने कहा कि बहुत से लोग यह नहीं जानते, लेकिन पीएम मोदी लंबे समय तक पंजाब प्रभारी थे। वह राज्य के हर शहर और हर जिले में रहे हैं.।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा कि हम लंबे समय से कह रहे हैं कि हरमंदिर साहिब के लिए एफसीआरए पंजीकरण किया जाना चाहिए क्योंकि दुनिया भर में कई लोग धन दान करना चाहते हैं लेकिन ऐसा कभी नहीं किया गया और लोग इसमें उस तरह से योगदान नहीं कर सके जैसा वे करना चाहते थे। पिछले प्रधानमंत्री सिख समुदाय के लिए वह नहीं कर सके जो नरेंद्र मोदी ने किया है, और अब दुनिया भर के लोग हरमंदिर साहिब के लिए दान कर सकते हैं। जब गुरुद्वारे में परोसे जाने वाले लंगर पर जीएसटी लगाने की बात आई, तो हमारी सरकार ने फैसला किया कि हम जीएसटी का भुगतान करेंगे लेकिन लंगर कर मुक्त होगा।