फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: बाइक से टकराकर सड़क पर पलटा सवारियों से भरा ऑटो रिक्शा, युवती की मौत, कई घायल

Sat, 27 Apr 2024 01:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

आटो रिक्शा में सवार महिलाएं जालंधर फैक्टरी में काम करती है और काम पर जा रही थी कि इस दौरान दुर्घटना का शिकार हो गई।  
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के गांव कोट गोबिंदपुर में सवारियों से भरे आटो रिक्शा व बाइक के बीच टक्कर के बाद आटो रिक्शा पलट गया। दुर्घटना में आटो रिक्शा सवार 27 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई। वहीं बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। मृतक युवती की पहचान 27 वर्षीय राजविंदर कौर पुत्री तरसेम सिंह वासी भंडाल दोनां के रुप में हुई है। जबकि बाइक सवार घायल युवक की पहचान रोहित पुत्र राकेश कुमार वासी मंसूरवाल दोनां के रुप में हुई है।  
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रोहित ने बताया कि वह जालंधर में जेसीबी मशीन चलाता है। सुबह वह बाइक पर सवार होकर काम पर जा रहा था। जब वह गांव कोट गोबिंदपुर पुल पर पहुंचा तो सामने से गांव धंदला की तरफ से सवारियों से भरा तेज रफ्तार एक आटो रिक्शा आया। जिससे बचने के लिए उसने प्रयास किया। लेकिन आटो रिक्शा बाइक के पिछले हिस्से में जा टकराया। जिस कारण उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर कर घायल हो गया।  

इस दौरान आटो रिक्शा भी सड़क पर पलट गया। जिसमें सवार 5-7 महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर गंभीर घायल युवती राजविंदर कौर को ड्यूटी डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायल महिलाओं को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


वहीं मामले की जांच कर रहे थाना सदर के एएसआई गुरदेव सिंह व एएसआई जगदीश कुमार के अनुसार गांव कोट गोबिंदपुर पुल पर आटो रिक्शा व मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें