सांसद सतपाल सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपाई मंत्री अनिल विज ने उन्हें हटाए जाने की मांग की। विज ने कहा कि भाजपा सांसदों को जन प्रतिनिधि होने के नाते पहले आम लोगों के घरों को देखने जाना चाहिए था।
उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद सतपाल सिंह के बयान पर विज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद के बयान पर हाईकमान को संज्ञान लेना चाहिए। सांसद सतपाल को पद से हटा देना चाहिए।
बीजेपी सांसदों के साथ उत्तर प्रदेश के सांसद सतपाल सिंह ने रोहतक दौरे के दौरान जाट आंदोलन पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा था कि प्रशासन अपने मंत्री के घर की सुरक्षा नहीं कर सका, आम आदमी की सुरक्षा कैसे करेगा।
भाजपा के पांच सांसद हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर को देखने पहुंचे थे। जाट आंदोलन के दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का घर भी जला दिया गया था। विज ने एक सवाल के जवाब में बेबाकी से कहा कि सांसद जन प्रतिनिधि हैं, उन्हें वित्त मंत्री के साथ-साथ आम लोगों के घर भी देखने चाहिए।