फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत पर भड़के राजकुमार सैनी, बोले- सरकार के इशारे पर हुआ सबकुछ

Fri, 15 Sep 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
सांसद राजकुमार सैनी को हिरासत के बाद पुलिस लाईन लेकर आते पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव सेरहधा में कार्यक्रम रद्द होने और हिरासत में लिए जाने पर वीरवार को सांसद राजकुमार सैनी का पारा चढ़ गया। तीन घंटे तक पुलिस लाइन में हिरासत में रखे जाने के बाद छूटे तो प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सरकार में बैठे कुछ लोगों के इशारे पर उनके कार्यक्रम को रद्द कर उन्हें हिरासत में लिया गया। सांसद ने कहा कि, प्रदेश सरकार ने आज लोकतंत्र का गला घोंट दिया। 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि, गांव सेरहधा के अंदर विकास के मुद्दे को लेकर वीरवार सुबह 11 बजे जनसभा थी, लेकिन जनसभा होने से पहले ही कुछ शरारती तत्वों ने जनसभा होने की जगह पर हंगामा कर दिया। जब उन्होंने सेरहधा के लिए कार्यक्रम में जाने चाहा तो जिला प्रशासन ने गांव में धारा 144 लगा दी और उनको कार्यक्रम रद्द करने के लिए कहा।

इधर, जब वह 12 बजे वहां से सेरहधा के निकले तो पूंडरी के चौक पर बैरिकेट लगाकर उन्हें हिरासत में ले लिया। आरोप लगाया कि, प्रदेश की शांति और भाईचारे को खंडित कर कुछ लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। यह साजिश सरकार में बैठे लोगों ने रची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद के कार्यक्रमों का विरोध करने का वीडियो वायरल 

गांव सेरहदा में धारा 144 लगाने के बाद भीड़ को हटाते पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दबंगों को समय आने पर देंगे मुंहतोड़ जबाब
कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ने कहा की जाति विशेष के लोगों ने पहले सियासी खेल खेलकर गैरकानूनी ढंग से आरक्षण लिया, जब माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने उसे रद्द कर दिया तो हिंसा पर उतर आए। अब आम जनता इनके खिलाफ आवाज उठाती है तो उन्हें निशाना बनाया जाता है। सैनी ने कहा 26 नवंबर को जींद में लोकतंत्र सुरक्षा मंच के बैनर तले समानता  महाकुंभ का आयोजन करेंगे।  

सांसद के कार्यक्रमों का विरोध करने का वीडियो वायरल 
फिलहाल सोशल वेबसाइट्स पर सांसद के कार्यक्रमों का विरोध करने का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें एक युवक जाट समाज के युवाओं से सांसद राजकुमार सैनी के जींद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का विरोध करने का आह्वान कर रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि, वीडियो में दिखाई देने वाला युवक वही है, जिसने सांसद राजकुमार पर कुरुक्षेत्र में स्याही फेंकी थी, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें