मनमोहन जी एक्सीडेंटल ही नहीं, साइलेंट प्राइम मिनिस्टिर भी थे। वे बहुत कुछ करना चाहते थे, लेकिन उनको करने नहीं दिया गया। इसलिए यदि कांग्रेस और राहुल गांधी में दम है तो वे टिकट लेकर इस फिल्म को देखने जाएं। सच्चाई देखने की हिम्मत तो रखें।
फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टिर’पर यह बात शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में जिम उद्घाटन पर पहुंचीं सांसद किरण खेर ने कही।
उन्होंने कहा कि फिल्म में विवाद इसलिए हो रहा है, क्योंकि इसमें उनके पति अनुपम खेर जो लीड रोल कर रहे हैं। यह फिल्म पूरी तरह से पूर्व प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब पर आधारित हैं और इसमें बहुत सी सच्चाई सामने आने वाली है।