फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी की लड़की को भगाकर ले गया BJP मंत्री का बेटा, 7 फेरे लिए

Thu, 22 Dec 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहबाद(कुरुक्षेत्र)
विज्ञापन
शादी
विज्ञापन
पड़ोसी की लड़की के साथ भाजपा मंत्री के बेटे का प्यार परवान चढ़ा और वह उसे भगाकर ले गया। दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए। मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है।
विज्ञापन


शाहबाद में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी के बेटे कर्ण प्रताप ने घर से भागकर पड़ोसी की लड़की से शादी कर ली। घर में जल्द शादी का जश्न मनाया जा सकता है क्योंकि दोनों परिवारों ने सहमति जता दी है और किसी को कोई एतराज नहीं है।

बेदी परिवार की बहू उनके कुरुक्षेत्र स्थित गांधी नगर बस्ती स्थित पुराने मकान के पड़ोस में रहने वाली बताई गई है। दो दिन से कर्ण प्रताप और लड़की दोनों अचानक लापता हो गए थे। बाद में ज्ञात हुआ कि दोनों ने लव मैरिज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी गई थी लापता होने की शिकायत

शादी
शाहाबाद हुडा पार्ट वन मकान नंबर 308 निवासी शांति देवी पत्नी कृष्ण कुमार ने 16 दिसंबर 2016 को शिकायत की थी कि उनका पुत्र कर्ण प्रताप बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है और सुबह आठ बजे घर से मारकंडेय मंदिर में पूजा करने के लिए गया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा।

शाम तक परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों में कई जगहों पर उसकी जानकारी जुटाई गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अब ज्ञात हुआ है कि बेदी के छोटे पुत्र कर्ण प्रताप ने अपने कुरुक्षेत्र स्थित पुराने घर के सामने रहने वाली एक कन्या के साथ चंडीगढ़ में विवाह रचा लिया है।

उधर, मंत्री कृष्ण बेदी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों में इस पर आपसी सहमति है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें