फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में आग लगाकर सत्ता से बाहर करने वाली जनता से बदला लेना चाहती है कांग्रेस: मंत्री विज

Wed, 30 Sep 2020 04:23 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
ट्रैक्टर में लगाई आग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
20 सितंबर को हरियाणा पंजाब बॉर्डर सद्दोपुर पर फूंके गए ट्रैक्टर को दोबारा से दिल्ली के इंडिया गेट को जलाए जाने के मामले में राजनीति गरमा गई है। इस मामले में गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किए। विज ने कहा कि किसान हो या मजदूर वह अपने औजारों की पूजा करता है। उसको आग नहीं लगाता। ट्रैक्टर किसान के प्रगतिशील होने का प्रतीक है। जो किसान होगा वह तो ट्रैक्टर को आग नहीं लगाएगा। यह कांग्रेस पार्टी तो आंदोलन के नाम पर तमाशा कर रही है।
विज्ञापन


उसी ट्रैक्टर को पहले अंबाला में जलाया जाता है और फिर दिल्ली में इंडिया गेट पर ट्रैक से उतारकर जलाया जाता है। विज ने कहा कि बिल में ऐसी कोई भी बात नहीं है जो किसानों के खिलाफ हो लेकिन कांग्रेस वाले इस पर खेलना चाहते हैं, नाचना चाहते हैं। उस पर तमाशा करना चाहते हैं। सोनिया गांधी द्वारा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री को इस कानून पर मुहिम छेड़ने के आह्वान पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब से सत्ता से बाहर हुई है उसका एक ही किरदार रहा है कि देश में किसी प्रकार से आग लगा दी जाए।

क्योंकि लोगों ने इनसे सत्ता छीन ली है। यह लोगों से बदला लेना चाहते हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सवेरे ही पेट्रोल की कैन लेकर निकलते हैं कि कहीं छोटा-मोटा भी सुलग रहा है तो उसमें डीजल डालकर, पेट्रोल डालकर आग लगा दी जाए। विज ने कहा कि किसान तो समझ गया है लेकिन कांग्रेस नहीं समझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें