फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP मंत्री की कड़ी चेतावनी, नशे के कारोबारी बख्शे नहीं जाएंगे

Thu, 10 Dec 2015 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में नशे के कारोबार को बिल्कुल पनपने नहीं देगी। इस धंधे में लिप्त लोगों के साथ सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन


विज ने कहा कि दूसरे प्रदेशों की तरह हरियाणा के युवाओं को इस बुराई में नहीं फंसने देंगे। हमारी सरकार शीघ्र ही युवाओं के लिए नई युवा नीति लाने जा रही है। इसके तहत युवाओं को रोजगार के अवसर जुटाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। समाज सेवा, राजनीति, खेलकूद, कला सहित अन्य रुचिकर क्षेत्रों में प्रेरणा दी जाएगी।

हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में छापेमारी तेज कर दी गई है। इसके तहत प्रशासन ने दो दर्जन से अधिक व्यवसायिक स्थलों पर छापेमारी कर करीब दो लाख रुपये की नशे की प्रतिबंधित दवाइयों को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान पंजाब की सीमा से लगते फतेहाबाद, भिवानी, करनाल और यमुनानगर जिलों में दुकानों की जांच की है। फतेहाबाद के 20 स्थलों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल, गोलियां और अन्य दवाइयां बरामद की गई हैं।

करनाल जिले के असंध में भी करीब आधा दर्जन दुकानों की जांच की और उनसे करीब नौ हजार नशे की गोलियां बरामद की गईं, जबकि भिवानी जिले के दादरी में कई स्थानों पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे करीब 10 हजार रुपये की दवाइयां बरामद कर सील कर दी गई हैं, जबकि यमुनानगर में भी छापेमारी कर नशे की दवाइयां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें