अपने बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहने वाले भाजपाई मंत्री ने अब राहुल गांधी को लेकर हैरान कर देने वाली बात कह दी। जी हां, बात हो रही है हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज की।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बातों से भूचाल तो आना दूर की बात तिनका तक नहीं हिला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने दावा किया था कि संसद में जब वे बोलेंगे, तो भूचाल आ जाएगा। लेकिन अभी तक राहुल गांधी जो भी बोल रहे हैं, उससे तो तिनका तक नहीं हिल रहा है।
इसी तरह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी बिना सोचे समझे कुछ भी बोल रहे हैं, जबकि इनकी बयानबाजी जनता के लिए हास्यास्पद है। दोनों नेता राजनीति में पूरी तरह से फेल हो चुके हैं और पीएम के खिलाफ बयानबाजी कर अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिशों में लगे हैं।