फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भाजपा में दल-बदलुओं के टिकट पर तलवार, पुराने कार्यकर्ताओं की खुल सकती है किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में चुनाव समिति और वरिष्ठ नेताओं की होगी बैठक, हर वार्ड से दो से तीन नाम शॉर्टलिस्ट
विज्ञापन

दूसरे दलों से आए छह पार्षदों की दावेदारी पर असमंजस, संगठन के पुराने चेहरों को आगे लाने की तैयारी

पूनम देवी, सुमन देवी, लखबीर सिंह, गुरचरण काला, हरप्रीत कौर बबला और गुरबख्श रावत के टिकट पर फैसला बाकी
25 या 26 नवंबर तक प्रत्याशियों की सूची जारी करने की तैयारी, 26 नवंबर से शुरू होंगे नामांकन
35 वार्डों में दो से तीन दावेदार शॉर्टलिस्ट, कई मौजूदा पार्षदों के टिकट कटने के संकेत

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव में भाजपा के टिकट वितरण को लेकर इस बार पार्टी के भीतर नए और पुराने चेहरों के बीच मुकाबला दिलचस्प हो गया है। दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हुए पार्षदों की दावेदारी पर असमंजस बना हुआ है। ऐसे में संगठन के पुराने कार्यकर्ताओं के लिए टिकट पाने का मौका बन सकता है। पार्टी में चर्चा है कि इस बार कई मौजूदा पार्षदों के टिकट कट सकते हैं। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन चंडीगढ़ पहुंचेंगे। वह सेक्टर-27 के रामलीला ग्राउंड में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनकी मौजूदगी में चुनाव समिति और वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक होगी। इसमें सभी 35 वार्डों के उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया जाएगा।
छह पार्षदों की दावेदारी पर सबकी नजर
टिकट वितरण में सबसे ज्यादा चर्चा पूनम देवी, सुमन देवी, लखबीर सिंह, गुरचरण काला, हरप्रीत कौर बबला और गुरबख्श रावत को लेकर है। ये सभी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी के भीतर इनकी दावेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में इनके स्थान पर पुराने संगठनात्मक कार्यकर्ताओं या नए चेहरों को मौका देने के विकल्प पर विचार हो रहा है।
विज्ञापन

हर वार्ड से दो से तीन नाम शॉर्टलिस्ट
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार चुनाव समिति ने सभी 35 वार्डों के लिए दो से तीन संभावित उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं। इनमें अधिकतर मौजूदा पार्षद भी शामिल हैं। हालांकि, सिटिंग पार्षदों को दोबारा टिकट मिलने की गारंटी नहीं है। कुछ के नाम सूची से बाहर होने की भी चर्चा है।
विज्ञापन

नामांकन से पहले सूची जारी करने की तैयारी

शहर में चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है और 26 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है। राज्य निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 3 दिसंबर है। ऐसे में भाजपा के सामने उम्मीदवारों की सूची समय पर जारी करने की चुनौती भी है। पार्टी के भीतर चर्चा है कि 25 या 26 नवंबर तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें