फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा घटना: सीएम अमरिंदर सिंह से मिले भाजपा नेता, हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश, 150 किसानों पर केस दर्ज

Mon, 12 Jul 2021 09:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/राजपुरा

सार

राजपुरा में पार्टी नेताओं पर हमले और बंधक बनाने के मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास पर धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं को बुलाकर मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने सीएम को ज्ञापन सौंपा। उधर, राजपुरा घटना की स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश हो चुकी है। तीन लोग नामजद समेत 150 के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को ज्ञापन सौंपते पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा व अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुरा में भाजपा नेताओं को बंधक बनाए जाने के विरोध में सोमवार को भाजपाई सड़कों पर उतर आए। भाजपा नेताओं ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर धरना दिया। हालांकि कुछ देर बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं को आवास में बुलाकर वार्ता की और नेताओं की सुरक्षा का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पिछले करीब एक वर्ष से पंजाब में भाजपा नेताओं पर पुलिस के आंखों के सामने लगातार जानलेवा हमले हो रहे हैं और पुलिस इस दौरान मूकदर्शक बन कर तमाशा देखती रहती है। पुलिस ने कई जगह खानापूर्ति के लिए मामले भी दर्ज किए हैं लेकिन आज तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई। 

रविवार को पटियाला और राजपुरा में कथित किसानों ने पुलिस की आंखों के सामने गुंडागर्दी की और भाजपा के नेताओं को 15 घंटे तक बंधक बनाया। जहां भाजपा नेता बैठे थे वहां की बिजली भी काट दी गई। इस सारे घटनाक्रम के दौरान पुलिस मूकदर्शक बन कर तमाशा देखती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आखिरकार पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को रात में खुलवा कर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की और बंधक भाजपा नेताओं को छुड़ाया। राज्य के लिए ये हमले बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने जानकारी हासिल करने के बाद डीजीपी पंजाब को भाजपा नेताओं और उनके कार्यक्रमों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

तीन नामजद समेत 150 लोगों पर केस
उधर, राजपुरा में भाजपा के जिला सचिव डॉ. अजय चौधरी समेत अन्य नेताओं व उनके परिवार को घर में बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत 150 अज्ञात प्रदर्शनकारी किसानों पर केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी गुरविंदर सिंह ने सोमवार को हाईकोर्ट में मामले की स्टेटस रिपोर्ट पेश की। 

रिपोर्ट के अनुसार भाजपा नेताओं की बैठक की सूचना मिली थी, जिसके तुरंत बाद करीब 100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। भाजपा नेताओं ने बैठक व प्रेसवार्ता के बारे में स्थानीय प्रशासन को सूचित नहीं किया था। हालांकि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया और भाजपा नेताओं की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
 
राजपुरा के सिटी थाना पुलिस ने झड़प के दौरान जख्मी हुए सिपाही भूपिंदर सिंह के बयान पर यह मामला दर्ज किया है। इस केस में मनजीत घुमाना, हैप्पी हसनपुर और विवेक जीरकपुर के अलावा 150 अज्ञात लोग शामिल हैं। सीटी राजपुरा थाना इंचार्ज गुरप्रताप सिंह ने कहा कि भूपिंदर सिंह की हालत खतरे से बाहर है। 

जख्मी सिपाही का इलाज राजिंदरा अस्पताल में चल रहा है। केस में शामिल लोगों पर आरोप है कि इन्होंने धरने प्रदर्शन के दौरान भीड़ को हिंसक बनाया। जिस कारण सरकारी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा और सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालते हुए सिपाही भूपिंदर सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। बंधक रहे बीजेपी के नेताओं के बयान दर्ज किए जाएंगे। उनके बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें