फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केसों पर भाजपा नेता का बड़ा बयान

Sat, 08 Nov 2014 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. गणेशी लाल ने कहा है कि प्रदेश में बालिकाओं पर हो रहे दुराचार जैसे मामलों पर अंकुश लगाना है तो आरोपियों को नपुंसक बनाने की सजा मिलनी चाहिए। इससे समाज में सुधार आएगा। वे शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता गौरव मोंगा के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाने साधे। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा श्वेत पत्र जारी करके जनता को बताएगी कि पिछली सरकार ने 81 हजार करोड़ रुपये का कर्जा प्रदेश पर किस-किस तरीके से चढ़ाया।

पिछली सरकार में प्रदेश का एकतरफा विकास हुआ। लेकिन भाजपा सबका साथ, सबका विकास की योजना पर कार्य करते हुए एक सामान रूप से प्रदेश का विकास करवाएगी।

गुजरात की तर्ज पर अब हरियाणा के विकास की बारी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व में हरियाणा ऐसा प्रांत बनेगा जिसका देश में गुजरात की तरह गौरव गान होगा।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करेंगे कि प्रदेश के प्रत्येक जिला में एक स्किल डेवलपमेंट केंद्र स्थापित किया जाए, जिससे हरियाणा के युवाओं को सम्मानजनक ढंग से रोजगार प्राप्त करने के साधन उपलब्ध हो सकें।

डबवाली में मेडिकल शॉप की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की पूरी कोशिश रहेगी कि ऐसा कानून लाया जाए कि मेडिकल नशे पर रोक लग सके।

डबवाली में नशे की रोकथाम के लिए वे ऊपरी स्तर पर प्रयास करेंगे। इस दौरान उनके साथ एड. यतिंद्र सिंह, सतिंद्र गर्ग ओढ़ां, देवकुमार शर्मा, विजय वधवा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें