फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: भाजपा नेता को गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम पर धमकी, कहा- अंदर बैठकर भी मरवा सकता हूं 

Fri, 11 Jun 2021 11:33 AM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने आरोप लगाया है कि वे केंद्र की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंचा रहे हैं, इसलिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
भाजपा नेता को धमकी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी को दिल्ली के तिहाड़ जेल से गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भट्टी को पहले भी तीन बार धमकी मिल चुकी है। लगातार धमकियों के बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत राज्य गृह मंत्री जी किशन रेड्डी और नित्यानंद राय के अलावा गृह मामलों के मंत्रालय के सचिव अजय कुमार भल्ला और आईबी के निदेशक को भी पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


रामवीर भट्टी ने अपने पत्र में कहा है कि वह लगातार केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। 30 मई को चंडीगढ़ के लगभग सभी गांवों में पार्टी के निर्देशों पर उनके द्वारा कई कार्यक्रम चलाए गए थे। इसमें केंद्र की नीतियों के बारे में लोगों को अवगत कराया गया था। इसके अगले ही दिन सुबह 11.40 बजे उन्हें एक कॉल आई, जिस पर नो कॉलर आईडी लिखा हुआ था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि नीरज बवाना बोल रहा हूं, जेल में बैठे ही वह उसे मरवा सकता है। 


भट्टी ने इस कॉल की जानकारी तुरंत चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों को दी। इसके बाद उन्होंने पार्टी के कई राष्ट्रीय नेताओं व प्रशासक वीपी सिंह बदनौर समेत अन्य को पत्र लिखकर भी इसकी जानकारी दी है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। रामवीर भट्टी ने बताया कि इस मामले में साइबर सेल ने उनसे संपर्क किया है और सारी जानकारी ली है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि नीरज दिल्ली के बवाना गांव का रहने वाला है। नीरज के खिलाफ हत्या, लूट व जान से मारने की धमकी जैसे कई संगीन मामले दिल्ली और अन्य राज्यों में दर्ज हैं। बवाना इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि नीरज जेल में रहकर ही अपना गैंग चला रहा है। वहां बैठकर भी वह वारदात को अंजाम दे रहा है। दिल्ली व आसपास के इलाकों में नीरज बवाना और दूसरे गैंग आमने-सामने आते रहते हैं। पहलवान सुशील कुमार के मामले में भी नीरज बवाना का नाम सामने आया था। 

फरवरी में भी भट्टी को मिली थी धमकी
रामवीर भट्टी को पहले भी तीन बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। फरवरी महीने में भी उन्होंने चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिख कर अज्ञात लोगों पर उन्हें धमकी देने के आरोप लगाए थे। उन्होंने चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक को बताया था कि वह केंद्र द्वारा किसानों के लाभ के लिए बनाए गए कानूनों को लागू करते वक्त इस प्रक्रिया में शामिल रहे परंतु कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें ऐसा करने से रोकने के लिए धमकियां देना शुरू कर दिया है। भट्टी ने अज्ञात लोगों द्वारा बार-बार मिल रहीं धमकियों के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य को पत्र लिखकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें