फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने की चौधरी देवीलाल की अलोचना, पोते के समर्थकों ने की जमकर पिटाई

Sun, 19 Aug 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा/डबवाली (हरियाणा)
विज्ञापन
बीजेपी नेता को उठाते लोग
विज्ञापन

पूर्व उपप्रधान मंत्री चौधरी देवीलाल की आलोचना करने पर शनिवार को दो भाजपा नेताओं में हाथापाई हो गई। इनमें से एक देव कुमार शर्मा डबवाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि दूसरे नेता पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के पौत्र व भाजपा जिला पार्षद आदित्य चौटाला हैं। देव कुमार शर्मा ने आरोप लगाया है कि आदित्य चौटाला ने अपने समर्थकों के साथ उनकी पिटाई की है। घायल देव कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत भाजपा के आला नेताओं से की गई है। आदित्य चौटाला का कहना है कि उन पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल की डबवाली में 25 अगस्त को ‘जिए जवान-जिए किसान’ रैली होने वाली है। भाजपा के गोरीवाला मंडल के अध्यक्ष अमीलाल व ब्लॉक समिति के चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि देव कुमार शर्मा गांव कालुआना में सुबह नुक्कड़ सभा के बाद गांव अहमदपुर दारेवाला में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान देव कुमार शर्मा ने कहा कि चौधरी देवीलाल अपने को किसानों के मसीहा कहते हैं, लेकिन इस परिवार के लोग छह बार प्रदेश के सीएम बने और उन्होंने इलाके का विकास नहीं कराया।

तभी अचानक अपनी गाड़ी में कुछ लोगों के साथ आदित्य चौटाला आ गए। उन्होंने देव कुमार को वहां से जाने के लिए कहा, लेकिन शर्मा ने भाषण जारी रखा। इसी दौरान आदित्य चौटाला ने साथियों सहित देव कुमार पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। माइक छीन कर दूर फेंक दिया। देव कुमार बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। देव कुमार को डबवाली के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुआ था दोनों में झगड़ा

भाजपा नेता
कुछ दिन पहले भी स्थानीय रेस्ट हाउस में आदित्य चौटाला और देव कुमार शर्मा के समर्थकों में तू-तू-मैं-मैं हो गई थी। मामला पुलिस थाना डबवाली तक पहुंचा था, लेकिन जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में भाजपा नेता देव कुमार शर्मा बोल रहे हैं कि चौधरी साहब यह गांव किसी की जागीर नहीं है। यह मेरा इलाका भी है। मैंने इस इलाके से चुनाव लड़ा है। दूसरी तरफ से आदित्य चौटाला की आवाज आ रही है कि तुम गाड़ी कहीं और लगा लो। आदित्य चौटाला बोल रहे हैं कि मेरी किसी से जातीय लड़ाई नहीं है। इसी बीच दोनों के समर्थकों में झड़प हो गई। 

एक सोशल मीडिया चैनल को बाइट देते हुए देव कुमार शर्मा कह रहे हैं कि यह लोग अपने को किसानों का मसीहा कहते हैं, लेकिन मुझे बोलने नहीं दे रहे। ऐसे लोग सत्ता में आ गए तो क्या होगा? मुझ पर हमला हुआ। मेरे पेट में लात-घूंसे मारे गए। मुझे चक्कर आ रहे हैं। इतना कह कर वह रो पड़े और गिर गए। 

मैं अपने नाम के साथ दादा का नाम लगाता हूं : आदित्य चौटाला 
भाजपा जिला पार्षद आदित्य चौटाला का कहना है कि पार्टी ने मुझे 25 अगस्त को होने वाली रैली का संयोजक बनाया है। सीएम को इस क्षेत्र को नहरी पानी की 100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देनी है, लेकिन यह लोग नहीं चाहते कि क्षेत्र को यह सौगात मिले। इसलिए रैली रद्द करवाना चाहते हैं। मैं अपने नाम के साथ पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का नाम लगाता हूं। वह मेरे दादा हैं।

भाजपा नेता देव कुमार शर्मा जिस जगह पर भी जाते हैं, उनकी बुराई करते हैं। जबकि वे इस दुनिया में नहीं हैं। वह पार्टी विशेष की बुराई करें, मुझे कोई दिक्कत नहीं। मैंने इस संबंध में जिला अध्यक्ष को सूचित किया। मेरे जोन में ग्रामीण चौधरी देवीलाल की बुराई नहीं सुनेंगे। सुबह कालुआना गांव में भी चौधरी देवीलाल की बुराई की। इस पर ग्रामीण भड़क गए। इसके बाद जब यह अहमदपुर दारेवाला गांव पहुंचे तो चौधरी देवीलाल के खिलाफ बोले। जिस पर ग्रामीणों ने इनकी पिटाई की। मैं तो बाद में पहुंचा। मुझे पर मारपीट के आरोप बेबुनियाद हैं। 

हाईकमान को करवाया अवगत : जिला महामंत्री
भाजपा के जिला महामंत्री विजय वधवा ने बताया कि वह गांव कालुआना की जनसभा के बाद गांव गंगा के लिए चले गए थे। गांव अहमदपुर दारेवाला में भाजपा नेताओं में जो मारपीट हुई है उसके बारे में भाजपा हाईकमान को अवगत करा दिया है। मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।  -राजकुमार, सदर थाना प्रभारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें