हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी होने जा रही हैं। क्योंकि विधायक कुंडू ने समर्थन वापस लेने की चेतावनी दी है। दरअसल, रोहतक के महम से विधायक व गठबंधन सरकार को समर्थन करने वाले बलराज कुंडू और भाजपा के ही पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के बीच रार बढ़ती जा रही है।
मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में बलराज कुंडू ने निर्दलीय विधायकों के साथ बैठक की। उसके बाद कुंडू ने अपने तल्ख तेवर भी दिखाए। उन्होंने कहा कि मैं डरने वाला नहीं हूं, तीस दिन में यदि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो मैं अपना समर्थन वापस ले लूंगा।
इस बैठक में बिजली मंत्री रणजीत चौटाला समेत अन्य निर्दलीय विधायक भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने विधायक कुंडू के खिलाफ दर्ज हुए केस पर चर्चा की और उनके प्रति सहानुभूति व्यक्त की।