फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: भाजपा ने तीन सीटों पर उतारे उम्मीदवार, होशियारपुर से केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की पत्नी को टिकट

Tue, 16 Apr 2024 01:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

होशियारपुर से अनीता सोमप्रकाश को टिकट दिया गया है। खडूर साहिब से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड और बठिंडा से पूर्व आईएएस परमपाल कौर सिद्धू को टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन
परमपाल कौर सिद्धू, अनीता सोमप्रकाश, मंजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने पंजाब में तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। इनमें दो महिला प्रत्याशी शामिल हैं। होशियारपुर से अनीता सोमप्रकाश को टिकट दिया गया है। वे केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की पत्नी हैं।

विज्ञापन


खडूर साहिब से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड और बठिंडा से पूर्व आईएएस परमपाल कौर को टिकट दिया गया है। परमपाल कौर कुछ दिन पहले ही सर्विस से वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल हुई थीं। वे वरिष्ठ अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू हैं। 

पंथक छवि के मन्ना पर लगाया दांव
भाजपा ने खडूर साहिब लोक सभा सीट से पूर्व विधायक मंजीत सिंह मन्ना पर दांव खेला है। मंजीत सिंह मन्ना पहले अकाली दल में थे। पिछले वर्ष ही वे भाजपा में शामिल हुए थे। लगभग 49 वर्ष मन्ना की शिक्षा 12वीं तक है। उन्होंने सरकारी सीनियर सकेंडरी स्कूल खलचियां से वर्ष 1992 में 12वीं कक्षा पास की थी। उनकी पत्नी बुटीक चलाती है। वे खेतीबाड़ी करते हैं। मन्ना खडूर साहिब विधानसभा से अकाली दल की टिकट पर वर्ष 2002 और 2012 में विधायक चुने जा चुके है। वह भाजपा के जिला अमृतसर ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले पार्टी ने छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। पार्टी की तरफ से गुरदासपुर से दिनेश सिंह, अमृतसर से तरणजीत संधू, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, लुधियाना से रवनीत बिट्टू, पटियाला सीट से परनीत कौर को टिकट दिया गया है।

बीजेपी ने फरीदकोट से पंजाबी गायक 61 वर्षीय हंस राज हंस को उम्मीदवार घोषित किया है। वर्तमान समय में वह दिल्ली की नार्थ वेस्ट सीट से बीजेपी के ही सांसद है। इस बार उन्हें दिल्ली से टिकट नहीं दी गई थी और उन्हें फरीदकोट से उमीदवार बनाकर पार्टी ने चौका दिया है। यहां से आम आदमी पार्टी ने कलाकार कर्मजीत अनमोल को मैदान में उतारा हुआ है।

पंजाब में कांग्रेस के लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने दिल्ली में पार्टी का दामन थामा था। बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं। वे दो बार लुधियाना से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा वे श्री आनंदपुर साहिब से भी सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। उन्हें लुधियाना से पार्टी का टिकट मिल गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें