फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विस चुनाव में '70 प्लस' का टारगेट पूरा करने को भाजपा अपनाएगी खास फॉर्मूला, कार्यक्रम तय

Wed, 26 Jun 2019 03:44 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में '70 प्लस' पर जोर आजमाइश कर रही भाजपा ने सभी विधानसभाओं में रोड शो करने का कार्यक्रम तय किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक दिन में 18 विधानसभाओं में रोड शो करते हुए विपक्षी दलों को ललकारेंगे। जिसके लिए जमीनी स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। आने वाले समय में रोड शो के माध्यम से अधिकतर विधानसभाएं कवर हो जाएंगी।

विज्ञापन


यह निर्णय विधायक दल की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। सरकार के पांच साल के कार्यों का लेखा जोखा लेकर मुख्यमंत्री प्रदेश में रैलियां करेंगे। विधानसभा चुनाव में समय कम होने के कारण सरकार युद्धस्तर पर प्रयास में जुट गई है। आगामी 26 अक्तूबर को विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

किसी भी समय चुनाव की घोषणा हो सकती है। लिहाजा आचार संहिता के कारण सीएम की घोषणाओं पर विराम न लगे, इसकी जिम्मेदारी विधायकों को सौंप दी गई है। विधायकों को बैठक में कहा गया है कि सीएम की अनाउंसमेंट का काम युद्ध स्तर पर अपने क्षेत्र में अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करवा कर पूरा करवाएं।
विज्ञापन


अधिक से अधिक जनता के बीच रहें और उनकी समस्याओं का निराकरण करवाएं। चुनाव से पहले लंबित घोषणाओं का काम पूरा होना आवश्यक है। बाकी अन्य छोटे-मोटे काम पर्ची पर लिख कर नोट कर लें।

विज्ञापन

चरखी दादरी में होगा बड़ा कार्यक्रम

चरखी दादरी में तीन अगस्त को युवाओं को लुभाने के लिए सरकार ने बड़ा कार्यक्रम रखा है। देश भक्ति से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह के पोते युवाओं को देश भक्ति के बारे में संदेश देंगे। सरकार का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए। जिससे युवाओं में देश भक्ति का भाव जागृत करना आसान होता है।

मुख्यमंत्री ने नाखून का आपरेशन करवाया
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा चुनाव के रण में कूदने के लिए बाएं पैर के नाखून का ऑपरेशन करवा दिया है। पिछले कई दिनों से यह नाखून चलने में परेशान कर रहा था। विधानसभा चुनाव में कोई दिक्कत न हो, इसलिए सोमवार को उसका ऑपरेशन करवा उसे निकलवा दिया है। दाएं पैर के नाखून का ऑपरेशन पिछले साल हो चुका है। लिहाजा चुनाव के दौरान दौड़ भाग में कोई कमी नहीं रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें