फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के आठ साल: दावा- 98 हजार सरकारी, 12.60 लाख निजी नौकरियां दीं, हुड्डा व चौटाला सरकार से तुलना

Wed, 26 Oct 2022 12:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा नेताओं के अनुसार नौकरियां बेचने का इस सरकार में अंत हुआ है और उद्योगपति अब भयभीत नहीं रहते। औद्योगिक निवेश के लिए दरवाजे खुले हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की भाजपा सरकार के आठ साल 27 अक्तूबर को पूरा होने जा रहे हैं। प्रदेश भाजपा ने इन आठ साल के कार्यकाल की तुलना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और ओमप्रकाश चौटाला की सरकारों के साथ की है। पार्टी का दावा है कि मनोहर लाल सरकार ने आठ साल में 98 हजार सरकारी और 12.60 लाख निजी नौकरियां युवाओं को दी। 

विज्ञापन


रोजगार के लिए प्रदेश में 1.60 लाख नए उद्योग स्थापित किए गए। हरियाणा भाजपा के अनुसार, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समय की नौकरियां देने में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे। पर्ची-खर्ची के आधार पर नौकरियां दी गईं। मनोहर सरकार ने पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर नौकरियां दीं। 

60 हजार और सरकारी नौकरियां देने के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसे इस साल के अंत तक पूरा करने के प्रयास हैं। भाजपा सरकार विकास और रोजगार के मामले में विपक्षी नेताओं से किसी भी मंच पर आकर बहस करने को तैयार है। भाजपा नेताओं के अनुसार नौकरियां बेचने का इस सरकार में अंत हुआ है और उद्योगपति अब भयभीत नहीं रहते। औद्योगिक निवेश के लिए दरवाजे खुले हैं।
विज्ञापन


हुड्डा राज में 771 नए उद्योग लगे
हरियाणा भाजपा के अनुसार, भूपेंद्र सिंह हुड्डा की 10 साल की सरकार में 20 हजार 771 नए उद्योग लगे और चार लाख 39 हजार युवाओं को रोजगार मिला। हुड्डा अपने कार्यकाल में 86 हजार सरकारी नौकरियां ही दे पाए। इसी तरह ओमप्रकाश चौटाला के पांच साल के शासन में युवाओं को 15 हजार 125 सरकारी नौकरियां ही मिलीं। नए उद्योग नाममात्र आए।

अंतिम चरण में 26 हजार नौकरियों की प्रक्रिया: कटारिया
भाजपा प्रवक्ता सुदेश कटारिया ने बताया कि 26 हजार सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। लगभग साढ़े 11 लाख युवा उम्मीदवार पांच व छह नवंबर को संयुक्त पात्रता परीक्षा में बैठने वाले हैं। भाजपा सरकार ने नौकरियों में पारदर्शी प्रणाली विकसित की है। सक्षम हरियाणा अभियान के तहत 92 हजार युवाओं को रोजगार दिया, सक्षम युवा योजना में 1.71 लाख युवाओं को 100 घंटे का रोजगार प्रदान किया जा रहा है। हरियाणा कौशल विकास निगम ने एक लाख युवाओं को रोजगार दक्षता के लिए प्रशिक्षित किया है। ग्रामीण युवाओं के रोजगार के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर 650 हर हित स्टोर खोले जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें