फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल में अनाप-शनाप चार्ज जोड़कर आम जनता को लूट रही भाजपा सरकार : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उठाया नॉन एनर्जी चार्ज का मुद्दा
विज्ञापन

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भाजपा सरकार लगातार जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ाने में लगी हुई है। बिजली की दरों में बढ़ोतरी के बाद अब जनता को नॉन एनर्जी चार्ज के नाम पर लूटा जा रहा है। बिजली बिलों में नॉन एनर्जी चार्ज जोड़कर उपभोक्ताओं के पास उनकी रीडिंग से ज्यादा बिल भेजे जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जितनी बिजली लोग उपभोग करते हैं, उससे भी दोगुना से ज्यादा चार्ज जोड़कर उन्हें बिल थमाए जा रहे हैं। बिजली कनेक्शन लेते समय उपभोक्ता विभाग को सिक्योरिटी जमा करवाता है। इसके बावजूद अब नॉन एनर्जी चार्ज के नाम पर हो रही इस अतिरिक्त वसूली से जनता बेहद परेशान है। लोग अपने बिजली बिलों को दुरुस्त करवाने के लिए विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता को कोई राहत देने के बजाय, भाजपा उन्हें परेशान करने के लिए नए-नए तरीके खोजती रहती है। पूरे कार्यकाल में कोई नया पावर प्लांट लगाना तो दूर, भाजपा ने एक यूनिट भी बिजली उत्पादन नहीं किया। बावजूद इसके भाजपा सरकार लगातार बिजली को महंगी करके जनता की परेशानी बढ़ा रही है। चंद दिनों पहले ही सरकार ने 84 लाख बिजली उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 47 पैसे फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) के नाम पर लूटने का फरमान सुनाया था। इसके चलते 201 यूनिट बिजली खर्च होने पर प्रत्येक उपभोक्ता को 94.47 रुपये ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। हुड्डा ने कहा कि सरकार बिजली को महंगा करने और एडवांस वसूली का खेल बंद करे। नहीं तो इसके खिलाफ कांग्रेस विधानसभा में आवाज उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें