फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने तय किए 17 उम्मीदवार, देखिए

Thu, 12 Jan 2017 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विजय सांपला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने कोटे की 23 सीटों में से 17 पर ही उम्मीदवार तय किए हैं। बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में पंजाब भाजपा द्वारा भेजे गए पैनल पर मंथन के बाद 17 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए।
विज्ञापन


हालांकि इन नामों की विधिवत घोषणा बुधवार को नहीं की जा सकी। बैठक में सभी 23 सीटों पर मंथन हुआ लेकिन मौजूदा सभी मंत्री चुन्नीलाल भगत, अनिल जोशी, सुरजीत कुमार ज्याणी और मदन मोहन मित्तल की सीटों को लेकर पार्टी फिलहाल कोई फैसला नहीं ले सकी।

सूत्रों के अनुसार फगवाड़ा सीट से सोम प्रकाश और जालंधर सेंट्रल से मनोरंजन कालिया के नाम पर भी अभी मुहर नहीं लगी है।
विज्ञापन

सूची में इन सभी के नाम

विजय सांपला
फिलहाल जिन सत्रह सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर सकी है, वह हैं - अबोहर में अरुण नारंग, फिरोजपुर से सुखपाल सिंह नन्नू, होशियारपुर में तीक्ष्ण सूद, जालंधर नार्थ में केडी भंडारी, मुकेरियां में अरुणेश साकर, अमृतसर सेंट्रल में तरुण चुघ, राजपुरा में हरजीत सिंह ग्रेवाल, अमृतसर ईस्ट सीट पर राजेश गिल, भोआ सीट पर सीमा कुमारी, लुधियाना वेस्ट सीट पर प्रवीण बंसल, लुधियाना नार्थ से गुरदेव देवी, सुजानपुर सीट पर दिनेश बब्बू, दीनानगर सीट पर डीडी तपड़, पठानकोट सीट पर अश्विनी शर्मा, दसूहा में सुखजीत कौर साही, अमृतसर वेस्ट से राजेश हनी, फिरोजपुर से सुखपाल सिंह नन्नू के नाम को मंजूरी दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें