एफसीआई में लेबर सुपरवाइजर पद पर तैनात एक मुस्लिम व्यक्ति ने हिंदू धर्म अपना लिया है। अभी उसके परिवार ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है।
हिंदू तख्त के प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने दावा किया है उसके मुसलमान दोस्त ने ही हिंदू धर्म अपनाया है और जल्द ही उसका परिवार भी हिंदू धर्म अपनाएगा।
शांडिल्य ने कहा कि उसके दोस्त ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर स्वेच्छा से बिना किसी दबाव के हिंदू धर्म अपनाया है।