फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब का रण: भाजपा ने जारी की 30 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Thu, 27 Jan 2022 02:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा ने  जालंधर कैंट से सरबजीत मक्कड़ और फगवाड़ा से विजय सांपला को टिकट दी है। वहीं भोआ से सीमा कुमारी को मैदान में उतारा गया है। 
विज्ञापन
bjp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 30 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी सूची में पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान विजय सांपला को फगवाड़ा आरक्षित सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। 

विज्ञापन


बटाला से कांग्रेस सांसद प्रताप बाजवा के भाई फतेह सिंह बाजवा को टिकट दिया गया है। भोआ आरक्षित विधानसभा क्षेत्र से सीमा कुमारी, गुरदासपुर से परमिंदर सिंह गिल, बटाला से फतेह सिंह बाजवा, डेरा बाबा नानक के कुलदीप सिंह काहलों, मजीठा से प्रदीप सिंह भुल्लर, अमृतसर पश्चिम आरक्षित सीट से कुमार अमित वाल्मीकि, अटारी आरक्षित सीट से बलविंदर कौर, फगवाड़ा आरक्षित सीट से विजय सांपला, शाहकोट से नरिंदर पाल सिंह चंडी, करतारपुर आरक्षित सीट से सुरिंदर महे, जालंधर कैंट से सरबजीत सिंह मक्कड़, आनंदपुर साहिब से डॉ. परमिंदर शर्मा, रुपनगर से इकबाल सिंह लालपुरा, चमकौर साहिब आरक्षित सीट से दर्शन सिंह शिवजोत, एसएएस नगर से संजीव वशिष्ठ, समराला से रणजीत सिंह गहलेवाल, लुधियाना उत्तर से प्रवीण बंसल, मोगा से डॉ. हरजोत कमल, गुरुहरसहाय से गुरपरवेज सिंह संधू, बालुआना आरक्षित सीट से वंदना सागवान, लंबी से राकेश ढींगरा, मौड़ से दयाल सिंह सोढी, बरनाला से धीरज कुमार, धूरी से रणदीप सिंह देओल, नाभा आरक्षित सीट से गुरप्रीत सिंह शाहपुर, राजपुरा से जगदीश कुमार जग्गा और घनौर से विकास शर्मा को टिकट दिया है। 

गुरुवार रात को भाजपा ने तीन और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने अमृतसर पूर्वी सीट से नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ आईएएस डॉ. जगमोहन सिंह राजू को चुनाव मैदान में उतारा है। अमृतसर सेंट्रल से डॉ. राम चावला और आरक्षित सीट बाबा बकाला से सरदार मनजीत सिंह मन्ना पार्टी के उम्मीदवार होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें