फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा निकाय चुनाव : पंचकूला से कुलभूषण, सोनीपत से ललित होंगे भाजपा के मेयर प्रत्याशी

Sun, 13 Dec 2020 10:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Haryana - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। शनिवार को पंचकूला स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पर हुई चुनाव समिति की बैठक में गहन मंथन के बाद भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


बैठक के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि पंचकूला से मेयर पद के लिए कुलभूषण गोयल, सोनीपत से ललित बत्रा और सांपला से नगर पालिका के चेयरमैन के नाते सोनू धर्मपत्नी नवीन वाल्मीकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार होंगे। 

प्रत्याशियों की घोषणा के बाद दोनों जिलों में सियासी पारी चढ़ गया है। अंबाला नगर निगम और नगर परिषद रेवाड़ी के लिए नामों की घोषणा करनी अभी बाकी है, जो शीघ्र ही की जाएगी। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा समेत अन्य भाजपा नेता भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन


उकलाना से महेंद्र, धारूहेड़ा से मान सिंह होंगे चेयरमैन पद के उम्मीदवार
हरियाणा निकाय चुनाव-2020 के लिए जननायक जनता पार्टी की तरफ से भाजपा-जजपा गठबंधन उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया है। शनिवार को जजपा ने पहली सूची जारी करते हुए धारूहेड़ा व उकलाना नगरपालिका के चेयरमैन (अध्यक्ष) पद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने धारूहेड़ा नगरपालिका से चेयरमैन पद के लिए राव मान सिंह को मैदान में उतारा हैं। 

वहीं, उकलाना नगरपालिका से महेंद्र कुमार सोनी चेयरमैन पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। साथ ही पार्टी ने यह भी घोषणा की कि जजपा पार्षद पद के उम्मीदवारों का एलान जिला स्तर पर पार्टी कार्यालयों से होगा। दरअसल, प्रदेश में गठबंधन सरकार की दोनों पार्टी भाजपा और जजपा यह चुनाव मिलकर लड़ रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें