फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: राजस्थान-उत्तराखंड में भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे CM सैनी, बनाया स्टार प्रचारक

Wed, 27 Mar 2024 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में सीएम सैनी, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ का नाम शामिल है।
विज्ञापन
नायब सैनी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम नायब सिंह सैनी राजस्थान और उत्तराखंड में भाजपा के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। भाजपा की ओर से दोनों राज्यों के स्टार प्रचारकों की जारी सूची में सीएम सैनी का नाम शामिल है। राजस्थान के स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और रोहतक स्थित मस्तनाथ मठ के महंत व तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ का नाम भी है।
विज्ञापन


भाजपा ने सैनी को पिछड़ी जाति के वोटों को साधने के लिए चुनाव प्रचार में उतारा गया है। राजस्थान में ओबीसी मतदाता 50 फीसदी से ज्यादा हैं। इस वर्ग का प्रभाव लगभग हर सीट पर है। कमोबेश ऐसी ही स्थिति उत्तराखंड में है। उत्तराखंड में 52 फीसदी आबादी ओबीसी की है।

भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं है। राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी ने कुलदीप बिश्नोई को सहप्रभारी नियुक्त किया था। उन्हें हिसार लोकसभा से टिकट दिए जाने की चर्चा थी, मगर पार्टी ने उनकी जगह रणजीत सिंह चौटाला को उम्मीदवार बनाया है। बिश्नोई की टिकट कटने पर उनके बेटे व भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नाराजगी जताई थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपना बयान सोशल मीडिया से हटा लिया था।
विज्ञापन


हरियाणा प्रभारी के नामांकन पर पहुंचे सीएम व पूर्व सीएम
भाजपा हरियाणा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने बुधवार को त्रिपुरा पश्चिम से लोकसभा का नामांकन भरा। इस मौके पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल भी मौजूद रहे। नायब सैनी ने त्रिपुरा के लोगों को संबोधित करते हुए हरियाणा की ओर से राम-राम कहा। उन्होंने बिप्लब कुमार देब की प्रशंसा करते हुए कहा कि देब ने प्रदेश प्रभारी के रूप में हरियाणा की कमान मजबूती से संभाली हुई है। सैनी ने जनता में जोश भरते हुए जय श्रीराम व भारत माता की जय के नारे भी लगवाए। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नॉर्थ ईस्ट के साथ हरियाणा के संबंधों को बहुत ही बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें