फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Assembly Election: 26 अगस्त को जारी हो सकती है भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची, होंगे 50 से अधिक नाम

Thu, 22 Aug 2024 07:10 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में एक अक्तूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चार अक्तूबर को परिणाम आएगा। भाजपा हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : X @cmohry
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची 26 या 27 अगस्त को जारी हो सकती है। भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली में 25 अगस्त को शाम सात बजे बुलाई है। 
विज्ञापन


केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवारों के टिकट पर अंतिम मुहर लगाती है। बैठक में पीएम मोदी समेत हरियाणा के प्रभारी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय चुनाव समिति से पहले भाजपा की चुनाव समिति की बैठक गुरुग्राम में 22-23 अगस्त को आयोजित होगी। इस बैठक में 90 विधानसभा सीटों के संभावित उम्मीदवारों के पैनल तैयार किए जाएंगे। हर विधानसभा सीट पर चार से पांच उम्मीदवारों के नाम होंगे।

पहली सूची में होंगे 50 से अधिक नाम

चुनाव समिति में सीएम नायब सिंह सैनी व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली समेत 21 वरिष्ठ नेता शामिल हैं, जो उम्मीदवारों के पैनल तैयार करेंगे। बताया जा रहा है कि पार्टी की पहली सूची में 50 से ज्यादा नाम हो सकते हैं। उसके कुछ ही दिन बाद दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी। पार्टी ने प्रत्येक सीट पर एक सर्वे करवाया है। इसके अलावा पिछले दिनों पार्टी ने पर्यवेक्षकों की निगरानी में संभावित चेहरों के नाम को लेकर पेटियों में पर्चियां डलवाईं थीं। इन पर्चियों के हिसाब से भी पार्टी ने सभी विधानसभा सीटों की एक रिपोर्ट तैयार की है। सर्वे और इस रिपोर्ट का मिलान कर उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। राज्य चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी वीरवार को यमुनानगर में रैली कर सीधे गुरुग्राम पहुंचेंगे।

इस बार लोकसभा चुनाव की गलती नहीं दोहराएगी

पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन में लोकसभा चुनाव की गलती नहीं दोहराएगी। पिछले दिनों पार्टी के एक वरिष्ठ नेता माना था कि लोकसभा चुनाव में कुछ सीटों पर टिकटों का वितरण ठीक ढंग से नहीं हुआ था। इससे भाजपा की सीटें घट गई थीं। यदि टिकट परख कर दिए जाते तो पार्टी की दो सीटें और बढ़ सकती थीं। इसलिए पार्टी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन में कोई भी जल्दबाजी नहीं करेगी। पार्टी की पहली प्राथमिकता जिताऊ उम्मीदवार चुनने की है। इसके लिए वह किसी भी कीमत में समझौता नहीं करेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें