फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंकीपॉक्स : शहीद भगत सिंह इंटरनेशल एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दुनिया भर में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के देखते हुए देश के सभी एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने अधिकारियों को बाहर से आने वाले यात्रियों में मंकीपॉक्स के लक्षणों को लेकर सतर्क रहने को कहा है। इसे देखते हुए शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी यात्रियों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर्स (एफएचओ) की टीम को तैनात किया गया है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दो अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटें दुबई और अबू धाबी से आती हैं। एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग पहले भी की जा रही थी लेकिन मंकीपॉक्स के बढ़े मामलों को देखते हुए स्क्रीनिंग को और मजबूत किया गया है। फिलहाल चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मंकीपॉक्स से जुड़ा कोई मामला पकड़ में नही आया है। एयरपोर्ट के सीईओ अजय वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की और से जारी अलर्ट के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एफएचओ की टीम को तैनात कर दिया है। हर यात्री की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें